गाना सुनते ही क्यों फ्रेश हो जाता है मूड? नींद से लेकर खुशी तक सब कंट्रोल करते हैं ये 4 केमिकल्स

Happy hormones: आपका फेवरेट गाना बजते ही पैर थिरकने लगते हैं, दोस्तों से मिलते ही टेंशन गायब हो जाती है और मनपसंद बिरयानी खाते ही दिन बन जाता है… पर कभी सोचा है ये जादू होता कैसे है? ये कोई जादू नहीं, आपके दिमाग की केमिस्ट्री है. वैज्ञानिकों के मुताबिक हमारे दिमाग में चार खास केमिकल्स दिन-रात काम करते हैं, जो तय करते हैं कि आप आज खुश रहेंगे या उदास. इन्हें ही हैप्पी हार्मोन्स कहा जाता है.

1. सेरोटोनिन – आपका मूड मैनेजर

इसे अपना मूड स्टेबलाइजर समझिए. आपका 90% सेरोटोनिन तो दिमाग में नहीं, पेट में बनता है! इसीलिए पेट खराब तो मूड भी खराब. ये नींद, भूख और पाचन सब संभालता है. अगर आप बिना वजह उदास, चिड़चिड़े या हर वक्त घबराए रहते हैं, तो हो सकता है सेरोटोनिन लो हो.

2. डोपामिन – आपका मोटिवेशनल स्पीकर

इसे ‘इनाम वाला हार्मोन’ कहते हैं. इंस्टाग्राम पर लाइक मिले, गेम में लेवल पार किया या ऑफिस में शाबाशी मिली – हर छोटी जीत पर दिमाग डोपामिन का शॉट देता है और कहता है “और करो!” जब कुछ भी अच्छा नहीं लगता, कोई मोटिवेशन नहीं बचता, तो समझिए डोपामिन की बैटरी डाउन है.

3. ऑक्सीटोसिन – आपका लव गुरु

माँ के बच्चे को गले लगाने से लेकर दोस्त से हाथ मिलाने तक, हर प्यार भरे टच पर यही हार्मोन निकलता है. हाइपोथैलेमस में बनता है और दिल में असर करता है. लगातार अकेलापन और लोगों से दूरी लगे तो ऑक्सीटोसिन को दोस्तों की जरूरत है.

4. एंडोर्फिन – आपका बॉडीगार्ड

जिम में पसीना बहाने के बाद जो सुकून मिलता है, या जोर से हंसने पर दर्द भी कम लगता है, वो इसी का कमाल है. ये शरीर का अपना दर्द निवारक है.

बिना दवा के, खुशी को कैसे चार्ज करें?

1. धूप और नींद: सुबह 15 मिनट धूप + रात में 7-9 घंटे की गहरी नींद = सेरोटोनिन चार्ज.

2. हिलना-डुलना: रोज 30 मिनट वॉक, डांस या योग. पसीना निकलेगा तो एंडोर्फिन निकलेगा.

3. पेट को खुश रखो: फल, हरी सब्जी, दही, नट्स और साबुत अनाज खाओ. खुश पेट = खुश दिमाग.

4. लोगों से जुड़ो: दिन में 10 मिनट बिना मोबाइल के दोस्तों-परिवार से बात करो. गले मिलना, मदद करना ऑक्सीटोसिन का सबसे तेज़ चार्जर है.

इसे भी पढ़ें:-रिलीज से पहले ही ‘जेलर 2’ की धुआंधार कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *