Vastu Tips: कमाई अच्छी होने के बावजूद बैंक अकाउंट खाली रहने की समस्या कई लोगों की है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो केवल कम कमाई को इसकी वजह मानना सही नहीं है. खर्च करने की आदत और पैसों को संभालने की आदत भी इसमें बड़ी भूमिका निभाती है. वहीं, वास्तु शास्त्र में घर की ऊर्जा और व्यवस्था को भी आर्थिक समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. वास्तु के ये आसान उपाय अपनाकर घर की ऊर्जा सुधारी जा सकती है.
फाइनेंशियल तरक्की के आसान उपाय
मेन डोर-वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मेन डोर पॉजिटिव एनर्जी आती है. इसलिए, साफ और अच्छी रोशनी रखें. इसके अलावा दरवाजे के आस-पास कचरा, पुराने जूते, टूटा हुआ सामान या मलबा जमा न होने दें.
टूटी हुई चीज़ें-घर में लंबे समय से रखी टूटे हुए बर्तन, टूटी हुई घड़ियां, खराब इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, टूटा हुआ कांच और दूसरी बेकार चीज़ों को हटा दें.
नमक-नमक को नेगेटिविटी दूर करने का ज़रिया माना जाता है. बहुत से लोग हफ़्ते में एक बार अपने घरों में पोछा लगाने वाले पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर साफ़ करते हैं. वहीं, इसे धन बढ़ाने का कोई साइंटिफिक तरीका नहीं माना जाता.
उत्तर दिशा-उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है और यह धन से जुड़ी है. इसलिए, इस जगह पर भारी, बेकार या कबाड़ का सामान रखने से बचें.
तिजोरी रखने की दिशा-तिजोरी को दक्षिण की दीवार के पास, उत्तर की ओर मुंह करके रखना शुभ माना जाता है. तिजोरी में फटे हुए नोट, रद्दी कागज़ या पुरानी रसीदें रखने से बचें.
शाम को दीया जलाना-शाम को घर में दीया जलाने से पॉजिटिव माहौल बनता है और देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती है.
इसे भी पढ़ें:-घर में अपनाएं ये उपाय, बढ़ेगी सेहत और सुख-समृद्धि