छह सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर

गाजीपुर। हथिया कुंड बाढ़ हरियाणा से पानी छोड़े जाने से गंगा के जलस्तर में जल स्तर छह सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि का क्रम शुरू हो गया है। अनुमान है कि यह जलस्तर अभी और बढ़ाव जारी रहेगा। ऐसे में गंगा की लहरों पर तटवर्ती लोगों की निगाहें पूरी तरह से टिक गई हैं और उन्हें अपनी फसलों के साथ आशियाने की चिंता सताने लगी है। जिले की सीमा से होकर गंगा सहित छोटी-बड़ी नौ नदियां गुजरती हैं। जिले का अधिकांश भूभाग गंगा से घिरा हुआ है। कई गांवों की आबादी गंगा के किनारे ही आबाद है। जहां के लोगों के लिए गंगा ही आजीविका का साधन हैं, लेकिन बरसात शुरू होने पर गंगा के किनारे रहने वाले रहवासियों के ऊपर बाढ़ का खतरा मंडराने लगता है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे से गंगा के जलस्तर में वृद्धि का क्रम शुरु हो गया। रात आठ बजे 55.460 सेंमी, शनिवार की सुबह 8 बजे 56.200 सेंमी, 10 बजे 56.320 और दिन में 12 बजे 56.440 सेंमी जलस्तर रहा। केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी सुरेंद्र मोहन पटेल ने बताया कि हथिया कुंड बाढ़ हरियाणा से पानी छोड़े जाने से छह सेंमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गंगा बढ़ रही है। अनुमान है कि दो-तीन इसी से रफ्तार जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *