RBI में मैनेजर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

RBI Bharti 2026: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका सामने आया है भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए लीगल ऑफिसर ग्रेड-B, मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर जैसे पद भरे जाएंगे. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है उम्मीदवार 26 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
  • मैनेजर (टेक्निकल – सिविल/इलेक्ट्रिकल) के लिए, उम्मीदवारों के पास संबंधित फील्ड में कम से कम 60% अंकों (आरक्षित कैटेगरी के लिए 55%) के साथ B.E./B.Tech की डिग्री और तीन साल का काम का अनुभव होना चाहिए. एज लिमिट 21 से 35 साल है.
  • असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) के लिए, उम्मीदवारों के पास हिंदी या ट्रांसलेशन से संबंधित विषयों में मास्टर डिग्री होनी चाहिए. एज लिमिट 21 से 30 साल है.
  • असिस्टेंट मैनेजर (प्रोटोकॉल और सिक्योरिटी) के लिए, उम्मीदवारों के पास आर्म्ड फोर्सेज में कम से कम 10 साल की कमीशंड सर्विस होनी चाहिए. एज लिमिट 25 से 40 साल है. सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट लागू है.
आवेदन शुल्क

आरबीआई भर्ती में आवेदन करने के लिए अलग-अलग श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अलग फीस रखी गई है. एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं सामान्य और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये फीस जमा करनी होगी. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा. 
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें. 
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले लॉग-इन विवरण का उपयोग करके आवेदन फॉर्म खोलें. 
  • फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, कैटेगरी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से जुड़ी सभी जानकारी सही-सही भरें. 
  • इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और बाएं अंगूठे का निशान निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें. 
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करें. 
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें. 

इसे भी पढ़ें:-संत, महात्मा और फकीर होते है बहुत दयालु: पंकज जी महाराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *