पुलिस ने महिला की फोटो खींचने के आरोपी को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। सादात पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के कट्या चट्टी के पास महिला की अश्लील फोटो खींचने के आरोपी को गिरफ्तार किया। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके मद्देनजर हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी बीच क्षेत्र के कट्या चट्टी के पास क्षेत्र के डहरमौवा उर्फ कौड़ा निवासी रविकांत यादव को गिरफ्तार किया। एसओ ने बताया कि फंदे में आया अभियुक्त फौज में नौकरी करता था। एक पीड़िता को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसका अश्लील फोटो खींचकर पीड़िता को मोबाइल पर भेजा था तथा उसे जान से मारने की धमकी दिया था। पीड़ित ने इस मामले में नामजद तहरीर दिया था। मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश की जा रही है। इसी क्रम में आज गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ को साथ उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार यादव और कांस्टेबल सफीक अहमद शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *