इम्युनिटी पावर कैसे बढ़ाएं, जानें सरल और प्रभावी तरीके

How to boost immunity: इम्यून सिस्टम शरीर को कई बीमारियों और संक्रमण से बचाती है. अगर इम्यून सिस्टम अच्छा होता है तो बहुत सी बिमारियों से हम लड़ सकते हैं. सर्दी, फ्लू के वायरस के साथ ही कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी लड़ सकते हैं. जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है, उन्हें बीमारी जल्दी घेर लेती है. कमजोर इम्युनिटी वाले लोग बदलते मौसम में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं. इसलिए इम्युनिटी का मजबूत होना जरुरी है. कुछ तरीके हैं जो इम्युनिटी को बढ़ा सकते हैं.

इम्यून सिस्टम कमज़ोर होने के लक्षण

  • पेट की समस्याएँ: बार-बार गैस, कब्ज, एसिडिटी या डायरिया होना, क्योंकि हमारी 70% इम्यूनिटी हमारे पाचन तंत्र पर निर्भर करती है.
  • बार-बार इन्फेक्शन होना: साल में कई बार सर्दी, जुकाम, या गले में खराश होना.
  • हमेशा थकान और कमज़ोरी होना: पर्याप्त आराम करने के बाद भी शरीर में एनर्जी की कमी महसूस होना.
  • घाव भरने में समय लगना: किसी भी चोट, कट या खरोंच को ठीक होने में सामान्य से ज़्यादा समय लगना.
  • स्किन इन्फेक्शन: त्वचा पर बार-बार ददोड़े, खुजली या इन्फेक्शन होना.

इम्यूनिटी मज़बूत करने के तरीके

  • पर्याप्त नींद लें: रोज़ाना 7-8 घंटे की गहरी नींद लें. सोते समय शरीर खुद को रिपेयर करता है और नये इम्यून सेल्स बनाता है.
  • तनाव कम करें: लगातार मानसिक तनाव से ‘कॉर्टिसोल’ हार्मोन बढ़ता है, जो इम्यून सिस्टम को कमज़ोर करता है. ध्यान लगाने से और योग से तनाव कम होता है.
  • नियमित व्यायाम: रोज़ाना कम से कम 30 मिनट हल्का व्यायाम या वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे इम्यूनिटी पावर भी बढ़ती है.
  • हाइड्रेटेड रहें: दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि शरीर से ज़हरीले कीटाणु बाहर निकल सकें.

इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय

  • हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ: पालक, ब्रोकली और मेथी में एंटीऑक्सीडेंट्स और कई विटामिन्स होते हैं.
  • नट्स और बीज: बादाम, अखरोट, सूरजमुखी के बीज और अलसी में विटामिन ई और ओमेगा-3 होता है.
  • लहसुन और अदरक: ये दोनों ही एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होते हैं.
  • हल्दी वाला दूध: हल्दी में ‘करक्यूमिन’ होता है जो एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है. रात को सोने से पहले इसका सेवन बहुत फायदेमंद है.
  • तुलसी और अदरक का काढ़ा: तुलसी, अदरक, काली मिर्च और लौंग का काढ़ा सर्दी-जुकाम को दूर रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय में सबसे असरदार माना जाता है.
  • गिलोय: गिलोय का रस या काढ़ा बुखार और इन्फेक्शन से लड़ने में शरीर की बहुत मदद करता है.
  • आँवला: रोज़ सुबह खाली पेट आँवले का जूस पीने से शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन सी मिलता है.
  • खट्टे फल: संतरा, नींबू, मौसमी और कीवी, इनमें विटामिन सी होता है जो व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाता है.
  • दही: बिना शक्कर वाला ताज़ा दही आँतों के लिए बहुत अच्छा होता है.

इसे भी पढ़ें:-नकली सिक्के बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *