भाई शनिदेव के पांव पखारने के लिए पहुंचीं बहन यमुना

प्रयागराज। डांडी, महेवा स्थित सिद्धपीठ पाताल शनि तीर्थ में शुक्रवार को बहन ‘यमुना’ अपने भाई शनिदेव से मिलने के लिए पहुंचीं। इस अवसर पर पीठाधीश्वर पराग जी महाराज तथा महेवा ग्रामवासियों ने यमुना की भव्य आरती उतारी। साथ ही शनि देव तथा यमुना के लिए दीपदान किया। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए पूरे उत्साह से लोग जुटे। पीठाधीश्वर पराग जी महाराज के अनुसार शनिदेव की प्रतिमा के पूर्णतया जलमग्न होने पर शनिदेव की पर्याय प्रतिमा को महेवा में ही फूलचंद निषाद के घर पर स्थापित किया गया है, जहां आरती, पूजन के साथ श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *