भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश उपाध्यक्ष का किया स्वागत

गाजीपुर। भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा राजेश राजभर को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। मंगलवार को पहली बार उनके जनपद आगमन पर नंदगंज मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने नंदगंज में पहुंचने माल्यार्पण कर स्वागत भव्य किया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रूद्रा पांडेय ने कहा कि राजेश भारद्वाज को भाजयुमो का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से गाजीपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ा है। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविंद्र श्रीवास्तव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी लोगो के लिए गौरव की बात है कि जिले के एक कर्मठ, होनहार भाजपा कार्यकर्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। निश्चित रूप से इससे भाजपा कार्यकताओं का मनोबल बढ़ेगा। स्वागत करने वालों में पंकज पांडेय, मंटू राय, बलवंत बिंद, नंदलाल कुशवाहा, पारस बिंद, अश्वनी बिंद, बिजेंद्र बिंद, राज सिंह, राममूरत कुशवाहा, प्रवीण सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, सोनू सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *