जिम्मेदारी और निष्ठा से करूंगा अपने कर्तव्यों का पालन: बृजनंदन सिंह

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शुक्रवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह माल्यार्पण स्वागत किया गया। अपने स्वागत से अविभूत प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसा दल है, जो राष्ट्र के प्रति सोचती है। किसान हितों के लिए भाजपा सरकार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान बीमा आदि से किसानों की समस्याओं का समाधान ही नहीं, उनका भविष्य उज्जवल हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी और दायित्व मुझकों दिया है, उसका जिम्मेदारी और निष्ठा से पालन करुंगा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को मां बताते हुए कार्यकर्ताओं से उसके मान-सम्मान के लिए सदैव समर्पित रूप से कार्य करने का आह्वान किया। जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की यह पहली सरकार है, जो किसानों सहित समाज के अंतिम व्यक्ति के समृद्ध जीवन के लिए काम कर रही है। पिछड़ा वर्ग आयोग उप्र के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि मंत्री बृजनंदन सिंह माध्यम से किसानों की समस्याएं प्रदेश नेतृत्व तक आसानी से पहुंच सकेंगी। इससे पूर्व जनपद की सीमा सिधौना, औड़िहार, सैदपुर, रावल मोड़, पियरी, देवकली, नंदगंज, महाराजगंज, पीजी कालेज चौराहा, मिश्रबाजार और लंका सहित जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंत्री बृजनंदन सिंह ने नगर के मिश्र बाजार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। स्वागगत करने वालों में इस अवसर पर पूर्व मंत्री शारदा चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र राय, सुनील सिंह, विनोद अग्रवाल, बालकृष्ण त्रिवेदी, रमेश सिंह पप्पू, जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, योगेश सिंह, संकठा मिश्रा, ओमप्रकाश राम, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, सुमित तिवारी, लालजी गौड़, सुरेश बिंद, रविंद्र श्रीवास्तव, अनिल पांडेय, मनोज राय, सम्पूर्णानंद उपाध्याय, शिवशंकर गुप्ता, श्यामनारायण राम, दुर्गेश सिंह, दीपक सिंह, शैलेंद्र सिंह, राजन प्रजापति आदि शामिल रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरेंद्र यादव तथा संचालन किसान मोर्चा महामंत्री रूद्र प्रताप सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *