राज्य के पर्वतीय इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की है संभावना: मौसम विभाग

उत्तराखंड। गुरुवार को पहाड़ी इलाकों में मौसम ने करवट बदली और यमुनोत्री धाम के आसपास पहाड़ियों की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई। यमुनोत्री धाम के आसपास कालिंदी पर्वत, सप्त ऋषिकुंड, गरुणगंगा आदि चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई। यमुनोत्री धाम के पुजारी आशुतोष उनियाल ने बताया कि पिछले दो दिनों से यमुनोत्री धाम में रुकरुक कर बारिश हो रही है। जिसके चलते यहां तापमान में काफी गिरावट आ गई है। धाम के आसपास पहाड़ियों पर बुधवार देर रात से बृहस्पतिवार सुबह तक बर्फबारी हुई। इससे पहले बदरीनाथ, केदारनाथ और मुन्सयारी में भी सीजन का पहला हिमपात हो चुका है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित अधिकतर इलाकों में आज को भी मौसम खराब बना हुआ है। वहीं मसूरी में देर रात से हो रही बारिश सुबह रुक गई है। यहां मौसम सुहावना बना हुआ है। हरिद्वार में मौसम साफ है। मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। जहां तक राजधानी दून का सवाल है तो दून में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। तेज बारिश की संभावना भी मौसम विज्ञानियों ने जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *