एक्स बैड डॉप्लर वेदर रडार प्रणाली का केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने किया लोर्कापण

जम्‍मू-कश्‍मीर। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मौसम विज्ञान केंद्र जम्मू-कश्मीर के बनतालाब स्थित कार्यालय में एक्स बैड डॉप्लर वेदर रडार प्रणाली का लोर्कापण किया। इस रडार के शुरू होने से तीन घंटे पहले ही मौसम की पूर्व व स्टीक जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। केंद्रीय डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू संभाग के किसानों और यहां पर आने वाले पर्यटकों व स्थानीय लोगों को इस आधुनिक रडार प्रणाली के माध्यम से स्टीक जानकारी मिलेगी। इससे लोगों को जीवन या यात्राएं सुगम बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिक योजनाओं व इसके लिए पर्याप्त बजट आवंटित कर भारत को विश्व में अच्छी स्थिति लाकर खड़ा करने का काम किया है। उन्होंने कहा स्पेस तकनीक में भारत की उपलब्धियों का लाभ अन्य देश भी उठा रहे हैं। मंगल यान अभियान हो या चंद्र यान भारत ने कई उपलब्धियां अर्जित की हैं। चंद्रयान अभियान में भारत ने चांद पर पानी होने के प्रमाण दिए हैं। पड़ोसी देश नेपाल, भूटान और बंग्लादेश आपदा प्रबंधन के मामले में भारत की तकनीकों का प्रयोग कर रहे हैं। आधुनिक भारत और आधुनिक जम्मू में विज्ञान को अहम स्थान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में इसरो ने केंद्र स्थापित किया हैं। इसका लाभ विद्यार्थी उठा रहे हैं। आईआईआईएम में पढ़ाई करने वाले छात्र नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा उत्तर भारत का पहला बायोटेक पार्क कठुआ में बन रहा है। इस अवसर पर भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्र के अलावा विज्ञान और तकनीकी विभाग के प्रधान सचिव अलोक कुमार, मंडलायुक्त डा. राघव लंगर व अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *