मौसम विभाग ने हिमाचल में 11 सितंबर तक मौसम खराब रहने का लगाया पूर्वानुमान

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश में 11 सितंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में 7 से 9 सितंबर तक मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। वहीं रविवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक और अधिकतम तापमान सामान्य रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शिमला का न्यूनतम तापमान 16.2, सुंदरनगर 21.6, भुंतर 20.5, कल्पा 11.8, धर्मशाला 19.6, ऊना 24.7, नाहन 23.4, केलांग 9.1, पालमपुर 18.2, सोलन 19.7, मनाली, 14.2, कांगड़ा 22.2, मनाली 20.1, बिलासपुर 23.0, हमीरपुर 23.2, चंबा 20.5, डलहौजी 15.1 और कुफरी 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शिमला का अधिकतम तापमान 23.0, सुंदरनगर 31.7, भुतंर 33.2, कल्पा 24.9, धर्मशाला 27.8, ऊना 34.3, नाहन 28.0, सोलन 29.0, कांगड़ा 31.8, बिलासपुर 32.5, हमीरपुर 31.6, चंबा 31.8, डलहौजी 20.0 और केलांग 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *