सुखदेव ठाकुर को नेल्सन मंडेला नोबेल पीस अवार्ड से किया गया सम्मानित

हिमाचल प्रदेश। मंडी के सुखदेव को नेल्सन मंडेला नोबेल पीस अवार्डऔद्योगिक नगरी बद्दी में काफी अरसे से सामाजिक कार्यों में अग्रणी एवं प्रदेश में आधुनिक और डिजिटल क्रांति लाने के लिए मंडी के सुखदेव ठाकुर को नेल्सन मंडेला नोबेल पीस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। गुजरात में वर्ष 2021 के नेल्सन मंडेला नोबेल पुरस्कार में उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि भी दी गई। मंडी के धर्मपुर के एक छोटे से गांव काउंसल में जन्मे सुखदेव ठाकुर का बचपन काफी कठिनाइयों से गुजरा। वह लंबे समय से बद्दी में रहते हैं। उन्होंने कहा कि महज चार वर्ष की आयु में पिता का देहांत हो गया। उनका परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजरा। इसके चलते पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी। परिवार की आजीविका चलाने के लिए छोटी उम्र में घर छोड़कर मंडी शहर में किसी दुकान में काम करना पड़ा। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और दुकान में काम करने के साथ पढ़ाई जारी रखी। मंडी कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। सुखदेव ठाकुर ने बताया कि आधुनिक और डिजिटल युग में बड़ा अहम योगदान कर बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। हिमाचल प्रदेश में वे हजारों युवाओं का प्रेरणा स्रोत बन गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *