उत्तरी निगम के क्षेत्रवासियों के लिए ई-कचरा बेचना हुआ सरल…

नई दिल्ली। उत्तरी निगम के क्षेत्रवासियों के लिए ई-कचरा बेचना सरल और सुविधाजनक हो गया है। सिर्फ एक एप्लीकेशन के माध्यम से घर बैठे इसे बेचा जा सकता है। बदले में समुचित रुपये भी मिलेंगे। उत्तरी निगम के आयुक्त संजय गोयल ने शुक्रवार को ई-कचरा प्रबंधन के लिए वेब एप लांच किया। इसकी मदद से ई-कचरा लेने वाला घर आकर कचरा ले जाएगा। यह एप उत्तरी निगम की वेबसाइट http://northmcd.com/ewaste पर उपलब्ध है। संजय गोयल ने बताया कि यह एप नागरिकों और विक्रेताओं दोनों के लिए अनुकूल है। निगम क्षेत्र में ई-कचरे के संग्रह, परिवहन और निपटान में इसका उपयोग होगा। इसके माध्यम से पुराने व अनुपयोगी आईटी उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का ऑनलाइन निपटान हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *