हिमाचल में पहली ठोडो स्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप का हुआ आगाज

हिमाचल प्रदेश। राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में पहली ठोडो स्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप का आगाज हुआ। इसका शुभारंभ शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया। ठोडो एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने बताया कि दो दिन की प्रतियोगिता में 11 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। इनमें हिमाचल, केरल, आसाम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और पुडुचेरी शामिल हैं। मंत्री ने इस मौके पर विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों और आयोजकों को बधाई दी। कहा कि देश और प्रदेश में विभिन्न खेल संघों को पारंपरिक खेलों को विश्व स्तर पर पहचान दिलवाने के लिए प्रयास करने की जरूरत है। कहा कि कबड्डी को भी पारंपरिक खेल माना जाता था। आज उसकी मान्यता देश ही नहीं, पूरे विश्व में है। कबड्डी के खिलाड़ी विश्व स्तर पर पहचान बना रहे हैं। पारंपरिक खेलों के विषय पर केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्री से बात कर इस दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ठोडो हिमाचल का पारंपरिक खेल रहा है। आज पूरे देश में मार्शल आर्ट के साथ मिलकर खेल गतिविधि के रूप में प्रचलित किया है। उन्होंने ठोडो खेल को बढ़ावा देने के लिए संघ को 51,000 रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर संयुक्त सचिव इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन राजेश भंडारी और तहसीलदार शहरी सुमेध शर्मा अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *