2022 या 2023 की शुरूआत में गगनयान अभियान को अंतरिक्ष में भेजे जाने की है संभावना

नई दिल्ली। भारत के गगनयान अभियान को 2022 तक या 2023 की शुरूआत में अंतरिक्ष में भेजे जाने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि मिशन मूल रूप से 2022 के अंत तक भेजे जाने का कार्यक्रम था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसमें देरी हुई। इसका लक्ष्य पृथ्वी की निचली कक्षा में मानव युक्त अभियान शुरू करना है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘फ्यूचर ऑफ इंडिया-ओसियानिया स्पेस टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा, मिशन मूल रूप से 2022 के अंत तक भेजे जाने का कार्यक्रम था, लेकिन हम इसे असल में 2022 तक कर सकते हैं। हमने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के साथ इसे करने की योजना बनाई थी। लेकिन कोविड-19 के कारण इसमें देर होने से ऐसा नहीं हो पाएगा। मंत्री ने कहा, लेकिन मैं आश्वस्त हूं कि अगले साल के अंत तक या 2023 की शुरूआत में, हम इसे बखूबी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह आपदा प्रबंधन में मददगार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *