दिलीप घोष बने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोलकाता। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने राज्य भाजपा चीफ दिलीप घोष को तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। उनकी जगह सुकांता मजूमदार को बंगाल भाजपा का मुखिया बनाया गया है। बता दें कि दिलीप घोष को पिछले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं बेबी रानी मौर्य को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। मौर्य के इस्तीफे के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें भाजपा में कोई जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *