चन्नी मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार…

पंजाब। पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों के नामों की घोषणा के बाद शपथ ग्रहण आज होने वाला है। चुने गए मंत्री शाम साढ़े चार बजे शपथ लेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलकर शपथ ग्रहण का समय मांगा था। जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर शुक्रवार रात 10 बजे से चार घंटे तक चली बैठक में मंत्रियों की जिस सूची को हरी झंडी दी गई है, उनमें 7 नए चेहरों के शामिल करने के साथ ही कैप्टन मंत्रिमंडल के 5 मंत्रियों को हटा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार मंत्रियों की फाइनल सूची में ब्रह्म मोहिंदरा, राणा गुरजीत, मनप्रीत बादल, तृप्त राजिंदर बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, अरुणा चौधरी, रजिया सुल्ताना, डॉ. राज कुमार वेरका, भारत भूषण आशु, विजय इंदर सिंगला, गुरकीरत कोटली, राजा वड़िंग, संगत सिंह गिलजियां, काका रणदीप सिंह, परगट सिंह, कुलजीत सिंह नागरा के नाम शामिल हैं। वहीं कैप्टन मंत्रिमंडल में शामिल रहे बलबीर सिद्धू, राणा गुरमीत सोढी, गुरप्रीत सिंह कांगड़, साधु सिंह धर्मसोत और सुंदर शाम अरोड़ा को चन्नी के मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *