ग्वालियर या भोपाल में बनेगा हॉकी के लिए विश्वस्तरीय स्टेडियम

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए एक विश्वस्तरीय स्टेडियम बनवाने की घोषणा की। चौहान ने यह घोषणा टोक्यो ओलंपिक से लौटी महिला हॉकी टीम के लिए रखे गए सम्मान समारोह के दौरान कही। समारोह को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने अपने सहयोगियों और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को भोपाल या ग्वालियर में एक स्टेडियम के लिए विचार करने को कहा। चौहान ने कहा, यशोधरा जी-हॉकी की बेहतरी के लिए आपको जो लगता हैं वो करिए। भोपाल या ग्वालियर में एक स्टेडियम बनाने का फैसला लीजिए। हम राज्य में हॉकी के लिए एक विश्वस्तरीय स्टेडियम का निर्माण करवाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल को हॉकी की नर्सरी कहा जाता है और इसने देश को कई खिलाड़ी दिए हैं। इसलिए इस खेल को बढ़ावा देने के लिए वह हर मुमकिन मदद करेंगे। केंद्र ने 2022 के खेलो इंडिया गेम्स को भी मध्यप्रदेश में आयोजित करवाने पर सहमति व्यक्त की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 31 लाख रुपये का चेक और स्मृति चिह्न सौंपा। इससे पहले उन्होने अपने आवास पर सभी के लिए लंच की भी व्यवस्था की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *