सचिवालय कर्मचारियों का छुटि्टयों में बीतने वाला है आधा माह

जम्मू-कश्मीर। नागरिक सचिवालय व सप्ताह में पांच दिन कामकाज वाले विभागों के कर्मचारियों का आधा महीना छुट्टी में ही बीतने वाला है। वहीं अन्य विभागों के कर्मचारी जहां सप्ताह में छह दिन काम होता है, वहां पर रविवार समेत करीब 11 अवकाश कर्मचारियों को मिल रहे हैं। सरकारी कैलेंडर के अनुसार दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती का अवकाश कर्मचारी ले चुके हैं। 14 अक्टूबर को महानवमी का अवकाश प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। 15 अक्तूबर को दशहरा, 19 को ईद मिलाद उल नबी, 22 को ईद मिलताद उल नबी के बाद पहले शुक्रवार की छुट्टी रहेगी। 26 अक्तूबर को विलय दिवस की छुट्टी प्रदेश में होगी। वहीं सप्ताह में पांच दिन कामकाज वाले कार्यालयों के कर्मचारियों को पांच शनिवार और पांच रविवार को मिलाकर दस अवकाश मिलेंगे ही। वहीं अन्य विभागों के कर्मचारियों को छह दिन सरकारी अवकाश के अलावा पांच दिन रविवार की छुट्टी को मिलाकर महीने में 11 छुट्टियां मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *