सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार आतंकियों को किया ढेर

मणिपुर। मणिपुर के हिंगोरानी इलाके में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को ढेर कर दिया। रविवार को दोनों ओर से फायरिंग शुरू हुई। मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी कुकी समूह के थे। ऑपरेशन में असम राइफल्स और भारतीय सेना की तीन कोर शामिल हुईं। मणिपुर में रक्षा मंत्रालय के पीआरओ ने बताया कि ऑपरेशन शनिवार को शुरू किया गया था। रविवार की सुबह दोनों ओर से फायरिंग शुरू हुई। मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी कुकी समूह के थे। हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने गैरकानूनी कुकी उग्रवादी समूह यूकेएलएफ के एक स्वयं-भू अध्यक्ष को गिरफ्तार किया था। उसे हथियारों की तस्करी और देश के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यूनाइटेड कुकी लिबरेशन फ्रंट (यूकेएलएफ) के स्वयं-भू अध्यक्ष लुंखोसन हाओकिप फरार चल रहा था। उस पर असम राइफल्स के हथियार चुराने का भी आरोप था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *