गोवर्धन पर्वत के परिक्रमा मार्ग का होगा सौंदर्यीकरण

नई दिल्‍ली। वृंदावन के पास गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। पांच चरणों की यह परियोजना मार्च 2022 तक पूरी होने की संभावना है। गोवर्धन पर्वत के चारों ओर 7 किलोमीटर और 21 किलोमीटर की दो परिक्रमाएं आयोजित होती हैं, जहां सिर्फ कृष्ण जन्माष्टमी पर 5 लाख से अधिक श्रद्धालु जमा होते हैं, जबकि साल भर में 50 लाख से अधिक लोग यहां पहुंचते हैं। लेकिन अभी तक उनके लिए इतने लंबे परिक्रमा मार्ग पर पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं था। यही नहीं रास्ते में पड़ने वाले चंद्र सरोवर, कुसुम सरोवर और मानसी गंगा जैसे स्थल बदहाली की स्थिति में थे। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 39.73 करोड़ रुपए की परियोजना बनाई है। इसमें गोवर्धन बस स्टेशन, मल्टी लेवल कार पार्किंग, लिफ्ट और क्लॉक रूम का निर्माण शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *