दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हो रही है हल्की बारिश

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह सवेरे हल्की से मध्यम बारिश ने लोगों का मन सुहाना कर दिया। करावल नगर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, सीलमपुर, शाहदरा, विवेक विहार, लाल किला और प्रीत विहार सहित दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल भी राजधानी में बारिश की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी कमी आने की संभावना है, जिससे हल्की ठंडक महसूस होगी। साथ ही रविवार से न्यूनतम तापमान में कमी से रातें सर्द होना शुरू हो जाएंगी। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 35.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 38 से 91 फीसदी दर्ज किया गया। दिनभर धूप खिली रही और हल्की गर्मी महसूस की गई। शाम के समय सूरज ढलने के बाद वातावरण में हल्की ठंडक महसूस हुई। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। बारिश के अगले दिन अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने का अनुमान है। इससे हल्की सर्दी का अहसास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *