Uttarakhand: उत्तराखंड में आज फिर भूकंप के झटके महसूस हुए। पिथौरागढ़ में दोपहर 12:51 बजे धरती कांप उठी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ में जमीन से 11 किलोमीटर नीचे था।
उत्तराखंड अब जोन-6 में
भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड को सबसे खतरनाक जोन में डाल दिया गया है। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने नया भूकंपीय मानचित्र 2025 जारी किया है। इसमें पूरे उत्तराखंड को अति संवेदनशील जोन-6 में रखा गया है।
पहले राज्य के जिले जोन-4 और जोन-5 में बंटे थे। अब डिजाइन भूकंपीय जोखिम संरचनाओं के भूकंपरोधी डिजाइन के मानदंड रीति संहिता-2025 में हिमालयी राज्यों को जोन-6 में शामिल किया गया है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि अब राज्य में बनने वाली बिल्डिंगों, मकानों और बड़े प्रोजेक्ट्स में भूकंपरोधी डिजाइन का खास ध्यान रखना होगा। लोगों को निर्माण में ज्यादा सतर्कता बरतनी पड़ेगी।