महाकाव्य रामायण पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित करेगी भाजपा सरकार…

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित करने जा रही है। जीतने वाले को उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में मुफ्त हवाई यात्रा करने का मौका मिलेगा जहां कि एक भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। मध्यप्रदेश की पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने इसकी जानकारी दी है। मंत्री के हवाले से रविवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘रामायण’ पर आधारित एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि प्रतियोगिता के विजेताओं को हवाई यात्रा करने का अवसर मिलेगा। हालांकि मंत्री ने प्रतियोगिता की तिथि नहीं बताई। मंत्री ने रविवार को जिस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया उसके आधार पर राज्य के प्रत्येक जिले से चार छात्रों सहित कुल आठ लोगों का चयन किया जाएगा। इसका आयोजन मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर, ठाकुर ने ‘रामायण’ के एक पात्र शबरी पर एक चित्र प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया, जो भगवान राम की भक्त थीं। ‘रामायण’ पर प्रवचन देने वाली विद्वान मंदाकिनी रामकिंकर और अन्य प्रमुख नागरिक भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *