टी20 विश्व कप: 14 साल में लगातार सात मैच खेलने वाले पहले भारतीय बनेंगे रोहित शर्मा

नई दिल्‍ली। हिमटमैन रोहित शर्मा रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में मैदान पर उतरते ही भारत की ओर से लगातार सात टी20 विश्व कप खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। वर्ष 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया के एकमात्र सदस्य रोहित पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (6 विश्व कप) को पीछे छोड़ देंगे। हालांकि धोनी इस बार भी टीम के साथ खिलाड़ी नहीं बल्कि मार्गदर्शक के रूप में रहेंगे। यही नहीं रोहित, धोनी (33) का सर्वाधिक विश्व कप मैच खेलने का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे। रोहित (28) इससे छह दूर हैं। धोनी ने सभी मैच कप्तान के रूप में खेले हैं। इसमें से माही ने 20 जीते और 11 हारे हैं। 673 रन बनाए हैं रोहित ने 39.58 और 127.22 की औसत से। इसमें छह अर्द्धशतक हैं। विराट के बाद सर्वाधिक रन बनाने में दूसरे नंबर पर हैं। रोहित के अलावा छह और क्रिकेटर भी सातवां विश्व कप खेल रहे हैं। इनमें बांग्लादेश के तीन सर्वाधिक (शाकिब, मुशफिकुर रहीम, महमुदुल्लाह), वेस्टइंडीज (गेल, ब्रावो) के दो और पाकिस्तान (शोएब मलिक) का एक खिलाड़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *