PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. यह रकम 3 किस्तों में सीधे किसानों के खाते में भेजी जाती है. अब सभी किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है.लेकिन किस्त जारी होने से पहले सरकार ने कुछ शर्तें जरूरी कर दी हैं. अगर आपने ये काम पूरे नहीं किए तो आपकी किस्त रुक सकती है.
जानिए कौन से हैं वो 4 काम…
1. e-KYC कराना सबसे जरूरी
PM किसान योजना में e-KYC अनिवार्य है. अगर आपकी e-KYC अधूरी है तो 24वीं किस्त का पैसा नहीं आएगा. आप नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर या आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर OTP के जरिए e-KYC पूरी कर सकते हैं.
2. भू-सत्यापन (Land Verification)
कई किसानों का भू-सत्यापन अभी भी पेंडिंग है. अगर आपने जमीन का सत्यापन नहीं कराया है तो आपका नाम लाभार्थी लिस्ट से हट सकता है. इसके लिए अपने पटवारी या कृषि अधिकारी से संपर्क करें.
3. आवेदन में गलती तो अटकेगा पैसा
फॉर्म में नाम, जेंडर, आधार नंबर या बैंक अकाउंट की जानकारी गलत होने पर किस्त अटक जाती है. PM Kisan पोर्टल पर जाकर Beneficiary Status में अपनी डिटेल एक बार जरूर चेक कर लें.
4. अपात्र किसानों पर होगी कार्रवाई
योजना का लाभ सिर्फ पात्र किसानों को ही मिलेगा. अगर कोई अपात्र होते हुए भी योजना का लाभ ले रहा है तो उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा और उसे नोटिस भी भेजा जा सकता है.
इसे भी पढ़ें:-मणिपुर हिंसा: गोलीबारी में महिला की मौत से हड़कंप, भारी फोर्स तैनात