जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आप कुछ बदलाव करने की सोचेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिसमें वह कुछ शॉपिंग भी कर सकते हैं।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए माध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपनी नौकरी में आ रही अड़चनों को दूर करने में ही व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने और कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि ऐसा किया तो, आपका कोई जरूरी कार्य लंबे समय के लिए टल सकता है। यदि जमीन जायदाद से संबंधित कोई मामला लंबे समय से लटका हुआ था, तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। यदि आपके लंबे समय से आपकी कोई वस्तु अथवा कोई ज्वैलरी खोई हुई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न चित्त रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके ही किसी बिजनेस के निर्णय को लेना होगा, तभी आप उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आपके परिवार के सदस्य आपको कोई उपहार भी भेंट कर सकते हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज ससुराल पक्ष से भी आपको लाभ मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आप सभी पुराने गिले-शिकवे भूलकर नए संबंध बनाने के लिए तैयार रहेंगे, लेकिन ध्यान रखें मधुर वाणी का प्रयोग करें, तो काम आसानी से बन जाएंगे। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है, तो उसमें आज सुधार होगा। आज आपको मानसिक अशांति और चिंता के कारण मन में चिड़ सी पैदा हो सकती है, लेकिन माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलती दिख रही है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज दिन आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। आपके अंदर साहस और निर्भीकता का भाव भरपूर रहेगा। पत्नी को आज स्वास्थ्य से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है और आपका व्यर्थ व्यय भी हो सकता है। लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ भी समझ सकते हैं, लेकिन व्यापार में भरपूर धन लाभ की स्थिति देख रही है। आपको अपने माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा और वह आपसे संतुष्ट भी रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आप अपने जीवन में दूसरों के बारे में काफी सोचते हैं और चिंतित भी रहते हैं, जिसकी वजह से कई बार आपके अपने काम पीछे छूट जाते हैं। आज आप अपने गुरुजनों के प्रति पूर्ण भक्ति भाव और निष्ठा रखेंगे। यदि आप किसी व्यवसाय में इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन शुभ रहेगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के साथ व्यतीत करेंगे।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज किसी कारणवश आपके मन में अशांति और परेशानी हो सकती है और व्यापार में वृद्धि के लिए किए गए प्रयास भी आज निष्फल हो सकते है। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई सरकारी विवाद चल रहा है, तो वह आज पूरा हो सकता है। दिन के अंत का समय आपके लिए सुखदाई होगा। परिवार जनों का साथ मिलेगा। संतान से भी कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज आपके अंदर कहीं से दान पुण्य व परोपकार की भावना विकसित होती दिख रही है और आप धार्मिक कार्यों में भी रुचि लेते नजर आएंगे, जिसमें भाग्य आप को पूर्ण सहयोग प्राप्त करेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होती दिख रही है, लेकिन शाम से लेकर रात तक आपको किसी कारण पेट में दर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए अपने खान-पान का ध्यान रखें। आज आप मित्रों के साथ भी घूमने फिरने जा सकते हैं।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति का है, लेकिन उसके साथ कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं, जो आप को ना चाहते हुए भी करने ही पड़ेंगे, जिससे धन व्यय होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। वैसे भी आज आपको लाभ होगा और आपके रुके हुए कार्य भी पूर्ण हो जाएंगे। यदि किसी कार्य में आज निवेश करना पड़े, तो जरूर करें जिसका आपको भविष्य में लाभ प्राप्त होगा।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपको अपने परिजनों से विश्वासघात होने की आशंका है। आज शाम से लेकर रात्रि तक आप किसी समीप की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो लाभकारी रहेगी। आप आज दिन बुद्धि और विवेक से नई खोज करने में बिताएंगे। यदि आप अपनी आवश्यकता के अनुसार खर्चा करेंगे, तो इसमें ही समझदारी है। परिवार के सदस्य आपका भरपूर साथ देंगे। पत्नी से कुछ वाद विवाद हो सकता है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले यदि आपकी संतान से संबंधित कोई विवाद और समस्या चल रहा है, तो वह आज हल हो जाएगी, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ेगी। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति भी आप से संबंध बनाने की चेष्टा रखेंगे। मान सम्मान मिलने से आप का मनोबल और बढ़ता दिखेगा। रात्रि का समय प्रिय जनों व परिजनों से हास्य विनोद में भी बीतेगा। दिन आपके लिए आज उत्तम लाभकारी रहेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ हंसी और मस्ती में बिताएंगे। पत्नी पक्ष से भी आपको हर तरह का वंचित सहयोग मिलेगा। आज आपके लिए सम्मान प्राप्ति का दिन है। यदि आप किसी व्यक्ति या संस्था या बैंक से धन लेने की सोच रहे हैं, तो आज बिल्कुल ना लें क्योंकि इसे चुका पाना आपके लिए मुश्किल होगा। पुराने मित्र भी आज आपको सहयोग प्राप्त करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को आज थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *