गृह मंत्री अमित शाह शिकारा महोत्सव में हुए शामिल…

जम्मू-कश्मीर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार की देर शाम को श्रीनगर के डल झील इलाके में आयोजित शिकारा महोत्सव में शामिल हुए। उनके साथ उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद हैं। शाह के दौरे का आज आखिरी दिन है। डल झील इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महोत्सव को सफल और यादगार बनाने के लिए शिकारा (नाव) को सजाया गया है। भारी संख्या में लोग महोत्सव को देखने पहुंचे हैं। रोशनी से जगमगाती शिकारा पर पारंपरिक वेशभूषा और कलाकारों की प्रस्तुति ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *