हिमाचल में मौत बनकर आई बारिश!, अब तक 155 लोगों ने गंवाई जान, 250 से अधिक रास्ते बंद

Himachal Rains: हिमाचल प्रदेश में मानसून का प्रकोप लगातार गंभीर रूप लेता जा रहा है. मूसलाधार बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने आम जन-जीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बारिश और उससे जुड़े हादसों में अब तक 155 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 257 लोग लापता हैं. इसके अलावा 88 सड़कें बंद हैं. इसके बाद कुल्लू में 39 और शिमला में 13 सड़कें आवाजाही के लिए बंद हैं.

अब तक 155 लोगों की गई जान

मानसून से जुड़ी कुल आपदा रिपोर्ट में मृतकों की कुल संख्या 157 बताई गई है. इसमें आपदा से जुड़ी 68 मौतें और सड़क दुर्घटनाओं में हुई 87 मौतें शामिल हैं. मंडी में आपदा से जुड़ी सबसे अधिक 14 मौतें हुईं है. इसके बाद कांगड़ा में 11, चंबा और शिमला में 9-9 और कुल्लू में आठ मौतें हुईं. सड़क दुर्घटनाओं में 87 और लोगों की मौत हुई. चंबा में सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक 15 मौतें हुईं, 68 मौतें भूस्खलन, इसके बाद कुल्लू और शिमला में 12-12 और कांगड़ा में 10 लोगों की जान चली गई.

कई मकान हुए क्षतिग्रस्त  

भारी बारिश के कारण रिहायशी और कमर्शियल इमारत भी क्षतिग्रस्त हुई है. कुल 213 घर पूरी तरह और 620 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए, जबकि 256 कच्ची-पक्की झोपड़ियां और 22 दुकानें भी चपेट में आई है. आपदा से जुड़ी घटनाओं में राज्य भर में 200 जानवरों की जान गई है और 160 पशु-बाड़ों को नुकसान पहुंचा.

8352 करोड़ रुपये का नुकसान

सरकारी विभागों, खेती और निजी संपत्ति को हुए कुल अनुमानित नुकसान का आंकड़ा 83,526.19 लाख रुपये, यानी लगभग 8,352.62 करोड़ रुपये बताया गया है. कुल नुकसान में सबसे बड़ा हिस्सा लोक निर्माण विभाग (PWD) का रहा, जिसे 61,585.43 लाख रुपये का नुकसान हुआ, जबकि जल शक्ति विभाग को 19,986.05 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें :-PM E-DRIVE योजना की बढ़ी अवधि, इलेक्ट्रिक स्कूटर-बाइक खरीदने वालों को अब मार्च 2028 तक मिलेगी छूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *