जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम काम को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप किसी अपने मित्र के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। व्यापार व बिजनेस में भी आज आपको लंबे समय से चल रही परेशानियों के बाद आज कुछ राहत मिलेगी, जिसके कारण आपको चारों ओर से शुभ समाचार ही सुनने को मिलेंगे। आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षा की पूर्ति का दिन रहेगा।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आज आपके परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह का प्रस्ताव लंबे समय से अटका हुआ था, तो आज उस पर मुहर लग सकती है, जिसके कारण परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आप कुछ रुपए बर्बाद करने वाली वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, लेकिन यह सब आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे।

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता के संकेत दे रहा है, लेकिन फिर भी आज आपको कुछ अप्रत्याशित लोगों से बच कर रहना होगा, क्योंकि वह आपके किसी बनते हुए काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। विधार्थियो को आज शिक्षा में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आज आपकी कोई ज्यादा तारीफ करें, तो आपको उससे भी सावधान रहना होगा। आज आपके व्यापार की प्रगति को देखकर आपकी खुद की ही नजर लग सकती है।

कर्क राशि: आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप दूसरों के कार्यों को बनाने के लिए अपने कार्यों को पीछे छोड़ देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपका कोई जरूरी कार्य टल सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि उनको कोई कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आप अपने परिवार के कुछ बढ़ते हुए खर्चों के कारण भी परेशान रहेंगे। आज आप कुछ धार्मिक आयोजनों में भी अपना धन व्यय करेंगे।

सिंह राशि: आज आपको राजनीति के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं, जिससे आपका सामाजिक क्षेत्र मजबूत होगा, लेकिन आपको इसमें कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा, लेकिन आपको व्यर्थ के व्यय करने से बचना होगा। आज आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आज आगे बढ़ेंगे। आपके रुके हुए कार्य आज संपन्न होंगे। शाम से लेकर रात तक का समय आप अपने परिजनों के साथ देव दर्शन व हास्य विनोद में व्यतीत होगा। संतान के विवाह में आ रही बांधा आज दूर होगी।

कन्‍या राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ नकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने पर आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर गृहस्थी में यदि कोई तनाव पैर पसारे हुए है, तो वह समाप्त होगा। आज कर्म उद्योग में भी तत्परता से लाभ होगा। आज अपने किसी परिजन के यहां किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार चलाया हुआ है, तो उसमें आज आपको भरपूर सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

तुला राशि: आज आपका सामाजिक क्षेत्र मजबूत होता दिख रहा है, इसमें आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी और आपकी वाक् पटुता आज आपको विशेष सम्मान दिलवागी और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, इसके लिए आपको कुछ भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। इससे आपके स्वास्थ्य में कमी आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज आय के नए नए स्रोत बनेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग बनते दिख रहे हैं। यदि आज देशाटन की स्थिति बनती है, तो वह सुखद व लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आप की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने वाला रहेगा क्योंकि यदि आपका लंबे समय से कहीं धन फंसा हुआ था, तो वह भी आज आपको अपने भाइयों की मदद से प्राप्त हो सकता है और व्यापार में भी कुछ नई डील फाइनल हो सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। सायं काल के समय आज आपकी आपके प्रियजनों से भेंट होने से मन प्रसन्न रहेगा। रात्रि के समय आप सैर सपाटा व मौज मस्ती कर सकते हैं। यदि आज आपका नौकरी व आस-पड़ोस के किसी व्यक्ति से वाद-विवाद होता है, तो आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा का रहे हो सकता है। आज आप अपनी गृह उपयोगी वस्तु व दैनिक आवश्यकताओं पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों को ध्यान में रखकर करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी हो सकती है। यदि आज किसी व्यक्ति से धन का लेनदेन करना पड़े, तो सावधानी से करें क्योंकि आपका धन फंस सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज सावधान रहना होगा क्योंकि आपके शत्रु आज आप के विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। आज किसी अधिनस्थ कर्मचारी या किसी समृद्धि के कारण आपका तनाव बढ़ सकता है।

मकर राशि: आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगा। अपने व्यवसाय की उन्नति को देख आज आपके मन मे हर्ष की भावना रहेगी। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी क्योंकि अकस्मात वाहन के खराब होने से आपका खर्चा बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी, जिससे आपको अपने भविष्य की चिंता कम होगी। यदि आज आप व्यवस्था परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो उसमें उत्तम रूप से सफलता प्राप्त होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगा। अपने व्यवसाय की उन्नति को देख आज आपके मन मे हर्ष की भावना रहेगी। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी क्योंकि अकस्मात वाहन के खराब होने से आपका खर्चा बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी, जिससे आपको अपने भविष्य की चिंता कम होगी। यदि आज आप व्यवस्था परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो उसमें उत्तम रूप से सफलता प्राप्त होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में आनंद दायक समय व्यतीत होगा। माता पिता की सेवा से किए गए कार्यों में आज आपको उत्तम सफलता प्राप्त होगी। व्यापार के लिए आज आप पास व दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपके व्यापार को उत्तम लाभ प्राप्त होंगे और आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को आज मानसिक व बौद्धिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *