राजकीय सम्मान के साथ किया गया अभिनेता पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार

मुंबई। कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का कांतीरवा स्टूडियो में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार में सीएम बसवराज भी शामिल हुए। उन्होंने पुनीत को चुमते हुए उन्हें आखिरी विदाई दी। साथ ही कई फिल्मी सितारों ने भी नम आंखों से अपने साथी कलाकार को अलविदा कहा। पुनीत राजकुमार को दिल का दौरा पड़ा और 29 अक्टूबर को अचानक उनका निधन हो गया। उनके निधन ने मनोरंजन जगत का गहरा झटका दिया है। इससे पहले फैंस की बढ़ती भीड़ को देखने हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को अंतिम संस्कार करना उचित नहीं होगा। उन्होंने प्रशंसकों को यह भी दिलासा दिया था कि उनके पास पुनीत राजकुमार के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए शनिवार का पूरा दिन है। इसके बाद फैंस की भीड़ अपने चहिते सितारे के अंतिम दर्शन करने पहुंचीं। दरअसल कांतीरवा स्टेडियम के बाहर हजारों लाखों फैंस की भीड़ देख मुख्यमंत्री को यह फैसला लेना पड़ा। अपने चहेते स्टार को अंतिम विदाई देने बालाकृष्ण, जूनियर एनटीआर भी पहुंचे। इस दौरान दोनों पुनीत के पार्थिव शरीर को देख रो पड़े। कांतीरवा स्टेडियम में इस वक्त हजारों की संख्या में भीड़ जमा हुई। सभी अपने चहेते स्टार की आखिरी झलक के लिए बेताब थे। पुनीत राजकुमार के अंतिम दर्शन के लिए कर्नाटक के गवर्नर थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी पहुंचे। बंगलूरू पुलिस ने एहतियात के तौर पर शहर की सभी शराब की दुकानों को दो रातों के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है। पुलिस ने कहा कि कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए गहन गश्त जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पुनीत राजकुमार के निधन पर दुख जताया। उन्होंने उनके साथ की ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में पीएम मोदी और पुनीत राजकुमार चेहरे पर मुस्कान के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए थे। पीएम मोदी ने कहा कि यह पुनीत के जाने की उम्र नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *