करोड़ों की योजनाओं का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौरास में आयोजित कार्यक्रम में लगभग साढ़े 95 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जाखणी-नैथाणा-रानीहाट-चौरास पुल तक आस्था पथ का निर्माण और कीर्तिनगर तहसील में आवासीय भवनों के निर्माण की घोषणा की। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और डॉ. हरक सिंह रावत के साथ कार्यक्रम स्थल जीआईसी किलकिलेश्वर के मैदान में पहुंचे। यहां उन्होंने सर्वप्रथम विधायक निधि से दी गई पांच एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाई। तत्पश्चात उन्होंने विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार दीपावली से पहले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अच्छा तोहफा देने जा रही है। अब तक रिक्त 24 हजार पदों में से 10 हजार से अधिक की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगले 4-5 माह में शेष पद भी विज्ञापित हो जाएंगे। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि देवप्रयाग क्षेत्र के पूर्व विधायकों ने मदारी के तौर पर जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया है। कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि जब से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिम्मेदारी संभाली है, तब से दिन-रात काम किया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी सोना सजवाण, ज्योति कैंतुरा आदि ने विचार रखे। संचालन रणजीत जाखी और वासुदेव भट्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *