एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष के होने वाले युवा मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं अपना नाम: सीईओ

नई दिल्ली। दिल्ली में 2022 में होने वाले नगर निगम चुनावों में एक जनवरी 2022 को 18 साल (बालिग) के होने वाले युवा अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) ने यह जानकारी दी। दिल्ली के सीईओ डॉ. रणबीर सिंह ने कहा है कि हमने अगले साल होने वाले दिल्ली नगर निगम के आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची का मसौदा पेश कर दिया है। एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष के होने वाले युवा आज से खुद ही अपने नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *