जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपका कोई मित्र आपको कोई ऐसा लाभ का सौदा बता सकता है, जिसके कारण आप अपने धन को कहीं पर निवेश करने का मन बनाएंगे। आज आप अपने दिन का कुछ समय परोपकार के कार्य में भी व्यतीत करेंगे। आज आपकी तरक्की देख कर आपसे ईष्या कर सकते हैं, लेकिन आप अपने मधुर स्वभाव के कारण आप उन्हें अपना बनाने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपनी संतान के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज घर परिवार में कोई तनाव चल रहा है, तो आप उसे समाप्त करने के लिए अपने किसी परिजन से सलाह मशवरा कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी और आपका मन प्रसन्न होगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए उतम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपको अपने बुजुर्गों के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज सायंकाल के समय आपको शीघ्र वाहनों से के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आपको व्यर्थ व्यय करने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया तो, वह आपके धन कोष को भी खाली कर सकता है। आज आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आप का मनोबल भी बढ़ेगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आमदनी के मामले में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सुख मिलेगा और प्रियतम के साथ वक्त बिताने का मौका भी मिलेगा। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। माता जी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित लाभ हो सकने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सजग रहना अच्छा रहेगा।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। महिला सहकर्मियों का सहयोग आपके काम आएगा, उनसे अच्छा व्यवहार आपको तरक्की दिलाएगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में दिक्कतें आ सकती हैं। आपके अंदर साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी, जिसके बलबूते आप अनेक कामों को निपटा पाने में सफलता प्राप्त करेंगे।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले किसी रोमांचक और मनोरंजक यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। धन के मामले में दिन बेहतर रहेगा। भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार का वातावरण थोड़ा परेशानी दे सकता है। वहीं दांपत्य जीवन में भी तनाव रहने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में आप ठीक रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, जिसकी वजह से रूके हुए काम बनेंगे।

तुला राशि: तुला राशि वाले कार्य क्षेत्र में उम्मीद के मुताबिक फल ना मिलने से मन थोड़ा दुखी हो सकता है। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। गुस्से और तनाव को स्वयं पर हावी होने से रोकने का प्रयास करें। जीवन साथी का साथ मिलेगा। भाई-बहनों को कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले दांपत्य जीवन में खुशियों के रंग बिखरेंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में जीवन साथी गुस्से वाला व्यवहार भी कर सकता है, जो आपको अप्रत्याशित लगेगा, इससे बचने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र में दिनमान अनुकूल रहेगा। आपके कुटुंब में कोई बात विवाद का कारण बन सकती है। कुछ खुशनसीब लोगों को विदेश जाने का वीजा मिल सकता है। खर्चों में अधिकता रहेगी।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज के दिन थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा, लेकिन अपने पुराने कर्ज को चुकाने के लिए आज का दिन सबसे बेहतर है। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे। विरोधियों के प्रति सतर्कता बरतना जरूरी रहेगा। धर्म-कर्म के कार्य में रूचि लेंगे। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके अटके हुए कामों को बनाने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता आवश्यक होगी।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन आमदनी में बढ़ोतरी होने से मन प्रसन्न रहेगा और इतना ही नहीं, प्यार के मामलों में आज का दिन बेहद रोमांटिक रहेगा। आप अपने प्रियतम को खुश रख पाएंगे। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे और कार्यक्षेत्र में अच्छा समय गुजरेगा। जीवन साथी को उनके कार्य क्षेत्र में कोई अच्छा लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन परिवार के प्रति समर्पित करेंगे। परिवार में वक्त बिताना सुकून देगा। माता के स्वास्थ्य में जबरदस्त सुधार आएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से कई बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे। सुख का अनुभव होगा। कार्य क्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। व्यर्थ में किसी से विवाद ना करें, विशेषकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रसन्न रखने का प्रयास करें।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज के दिन किसी छोटी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जिसमें मन भी प्रसन्न होगा और आमदनी भी बढ़ेगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्यार के मामले में भी आज का दिन बेहतर है। अपने प्रियतम के साथ घूमने जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अपने काम पर फोकस करें और ससुराल पक्ष के लोगों से व्यर्थ विवाद से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *