राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई लोगों को पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में 2021 के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इस साल सात पद्म विभूषण, 10 पद्मभूषण और 102 पद्मश्री प्रदान किए गए। पद्म पुरस्कार पाने वालों में 29 महिलाएं हैं। वहीं 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मान दिया गया, जबकि इस वर्ष सम्मान पाने वालों में एक ट्रांसजेंडर भी है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर मौजूद रहे। पद्म पुरस्कारों के माध्यम से, सरकार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, जनसेवा, लोक सेवा, व्यापार और उद्योग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में ‘विशिष्ट कार्य’ को मान्यता देती है। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्मश्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। नरेंद्र मोदी सरकार 2014 से पद्म पुरस्कारों से कई गुमनाम नायकों को सम्मानित कर रही है, जो विभिन्न तरीकों से समाज में योगदान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *