कर्नाटक ने राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

हिमाचल प्रदेश। राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता में गुरुवार को फाइनल मुकाबले हुए। 200 मीटर में कर्नाटक ने स्वर्ण पदक जीता। जम्मू-कश्मीर ने रजत और मध्य प्रदेश ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी वर्ग में 12 खिलाड़ियों वाली प्रतियोगिता में हरियाणा ने स्वर्ण पदक जीता। कर्नाटक ने रजत और महाराष्ट्र ने कांस्य जीता। सीनियर महिला वर्ग की 22 खिलाड़ियों वाली 200 मीटर बोट प्रतियोगिता में हरियाणा ने स्वर्ण पदक, चंडीगढ़ ने रजत और केरल ने कांस्य पद जीता। इसी वर्ग में 12 खिलाड़ियों वाली प्रतियोगिता में चंडीगढ़ ने स्वर्ण पदक, हरियाणा ने रजत और मध्य प्रदेश ने कांस्य पदक जीता। सीनियर मिक्सड में जम्मू-कश्मीर ने स्वर्ण पदक, हरियाणा ने रजत और महाराष्ट्र ने कांस्य पदक हासिल किया। इसी वर्ग में 12 खिलाड़ियों वाली प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश ने स्वर्ण पदक, महाराष्ट्र ने रजत और जम्मू-कश्मीर ने कांस्य पदक जीता। जूनियर पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर ने स्वर्ण, महाराष्ट्र ने रजत और हरियाणा ने कांस्य पदक जीता। जूनियर महिला वर्ग में हरियाणा ने स्वर्ण, महाराष्ट्र ने रजत और केरल ने कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर मिक्सड में हरियाणा ने स्वर्ण पदक, जम्मू-कश्मीर ने रजत और महाराष्ट्र ने कांस्य पदक पाया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विजेताओं को सम्मानित किया। जयराम ठाकुर ने प्रदेश में पहली बार इतने बड़े स्तर की प्रतियोगिता चंबा में करवाने पर उपायुक्त चंबा की सराहना की। उन्होंने कहा कि चंबा विकास की दृष्टि से काफी पिछड़ा है। इसके विकास के लिए भाजपा सरकार पूरे प्रयास कर रही है। इस मौके पर उपायुक्त चंबा डीसी राणा, भटियात के विधायक बिक्रम जरयाल, भरमौर के विधायक जिया लाल कपूर, चंबा विस क्षेत्र के विधायक पवन नैयर, जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष डीएस ठाकुर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *