दिल्ली में ड्रोन के माध्यम से शुरू हुआ एंटी लार्वा दवा का छिड़काव

नई दिल्ली। दिल्ली में पहली बार ड्रोन से एंटी लार्वा दवा का छिड़काव शुरू हुआ है। पूर्वी निगम ने यह पहल की है। इससे उन जगहों पर मच्छर रोधी दवा का छिड़काव आसान होगा, निगम कर्मियों के लिए जहां दवा छिड़कना आसान नहीं था। पूर्वी निगम ने डेंगू रोधी अभियान के अतर्गत पहली बार अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया है। बुधवार को यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के पीछे यमुना के किनारे ड्रोन के प्रयोग से एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया गया। सुबह करीब 10 बजे इसके लिए एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल के अलावा कई पार्षद व पूर्वी निगम के मलेरिया विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर भी मौजूद थे। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पूर्वी निगम ने एक ड्रोन किराए पर लिया है। यमुना के तीन किलोमीटर तटीय इलाके में दवा का छिड़काव किया गया। प्रतिदिन क्षेत्र में इसी प्रकार उन जगहों पर अब दवा का छिड़का होगा, जो निगम कर्मियों की पहुंच से दूर है। ऊंची बिल्डिगों की बालकनी, नालों के किनारे के क्षेत्र, यमुना खादर में वो जगहें जहां इंसान का जाना आसान नहीं। यहां से अब मच्छरों का खात्मा होगा। महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने बताया कि पहली बार मच्छरजनित बीमारियां पर अंकुश लगाने के लिए प्रयोग किया है। सफलता मिलने पर इस तकनीक का बड़े स्तर पर इस्तेमाल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *