26वें दिन भी जारी रहा एमएसआरटीसी के कर्मचारियों का हड़ताल

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 26वें दिन भी जारी रही और कुल 92,266 कर्मचारियों में से केवल 6,943 ने ही काम किया। इन कर्मचारियों की मांग निगम का राज्य सरकार में विलय करने की है। एक अधिकारी ने बताया कि काम पर लौटने वाले 6,943 कर्मचारियों में 4,775 प्रशासनिक कर्मचारी, वर्कशॉप के 1,725 कर्मचारी और 163 कंडक्टर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *