जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपका अपने व्यापार की कुछ विशेष व्यवस्था करने में व्यतीत होगा। आज आपको भौतिक व सांसारिक दृष्टिकोण से भी कुछ बदलाव लग सकता है, लेकिन आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे, लेकिन वह आपको कुछ नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको ससुराल पक्ष से भी धन लाभ हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपको मान प्रतिष्ठा दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय क्षेत्र में आज कुछ नए सहयोगी मिलेंगे, जिनके सहयोग से आपको भविष्य में लाभ होगा। नौकरी कर रहे जातक यदि आज किसी व्यवसाय को करने की शुरुआत कर रहे हैं, तो वह उसे करने के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे व भाग्य के दृष्टिकोण से वह उत्तम रहेगा। आज आपको अपने माता-पिता से किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता हो सकती है। यदि उनको कोई शारीरिक कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती हैं। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी ऐसे अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आप को ना चाहते हुए भी धन व्यय करना पड़ेगा। आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जो आपको भविष्य में कुछ लाभ के नये रास्ते दिखायेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। अपने प्रिय से दिल की बात खुलकर कहेंगे। काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बनते बनते काम अटक सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले ग्रह आज आपके पक्ष में नजर आ रहे हैं। काम के सिलसिले में आपकी छवि मजबूत होगी। आप मजबूती से काम करेंगे और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी का बर्ताव आपको पसंद नहीं आएगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कुछ नया सोच कर बैठी है। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। काम में पूरा ध्यान देंगे जिससे काम से संबंधित अच्छे नतीजे आपको हासिल होंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। इसकी बदौलत आपके बहुत काम बन जाएंगे। कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच सकते हैं।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

तुला राशि: तुला राशि वाले ग्रहों की स्थिति आपके लिए ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। सेहत में दिक्कतें आ सकती हैं, थोड़ी सावधानी बरतें। धन की आवक होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर परिवार में सब खुशहाल रहेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा और आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। आप मानसिक तौर पर बात मजबूत रहेंगे और दिल से खुश होंगे जिससे दूसरों को भी खुशी देंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको आपके काम के लिए तारीफ सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ नीरस हो सकता है। मानसिक चिंताएं रहेंगी। तनावग्रस्त होने से शारीरिक सेहत पर भी असर पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी प्यारी बातों से आपका दिल लगाकर रखेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने काम के लिए काफी भागदौड़ करेंगे और पैसा भी इन्वेस्ट करेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए बहुत कुछ लेकर आएगा। आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और खर्चों में कमी आएगी, जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। एक दूसरे को समझेंगे। समझदारी बढ़ेगी और नजदीकियां बढ़ेंगी।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। मानसिक चिंताएं भी रहेंगी इसलिए थोड़ा सावधानी बरतें। काम पर ज्यादा ध्यान दें और साथ काम करने वालों से अच्छा बर्ताव करें। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज कुछ खुद पर भरोसा बढ़ेगा जिससे आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। काम के सिलसिले में सामान्य नतीजे मिलेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चे हल्के-फुल्के रहेंगे। गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें अपने प्रिय को अपने दिल का हाल सुनाने के लिए किसी खूबसूरत जगह पर जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *