शीतकालीन सत्र के दौरान डीटीसी की बसों के रूटों में होगा बदलाव

नई दिल्‍ली। लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान 29 नवंबर से तीन सप्ताह के लिए दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी) 36 बसों के रूट में बदलाव करने जा रहा है। इसके तहत सुनहरी मस्जिद से रफी मार्ग, संसद मार्ग, रेड क्रॉस रोड, इम्तियाज खान मार्ग को बसों के आवागमन के लिए बंद कर दिया जाएगा। लोकसभा के निदेशक (सुरक्षा) और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के निर्देश के बाद डीटीसी ने रूट में बदलाव का फैसला लिया है। अकबर रोड़, जनपथ, कनॉट सर्कल तथा केन्द्रीय टर्मि की ओर जाने वाली बसें खड़क सिंह मार्ग, पंडित पंत मार्ग के बाद आगे अपने रूट पर दोनों तरफ आवागमन कर सकेंगी। डीटीसी के उप मुख्य महाप्रबंधक डॉ. आरएस मिन्हास की ओर से यह बयान जारी किया गया है। इसके तहत डेस्टिनेशन सर्विस की बसें भी कृषि भवन के बजाय अब नेशनल म्यूजियम से आएंगी-जाएंगी। 29 से बसों के रूट में किए जा रहे हैं ये बदलाव:- रूट संख्या 610, 610बी, 630 और 680 के मौजूदा रूट में बदलाव किया जाएगा। बसें राजाजी मार्ग से कृष्णा मेनन मार्ग गोल चक्कर के बजाय अकबर रोड, जनपथ, कनॉट प्लेस, बाबा खडक सिंह मार्ग, पंडित मार्ग से आवागमन करेंगी। रूट संख्या 89 और 540 की बसें अब अकबर रोड गोल चक्कर से मार्ग बदलकर अकबर रोड, जनपथ, कनॉट प्लेस, बाबा खड़क सिंह मार्ग, पंडित पंत मार्ग के बाद पूर्व निर्धारित रूट पर चलेंगी। रूट संख्या 970, 970ए, 970 सी अब जनपथ मौलाना आजाद रोड क्रॉसिंग के बजाय जनपथ रोड, कनॉट प्लेस, बाब खड़क सिंह मार्ग, पंडित पंत मार्ग और इससे आगे निर्धारित रूट पर चलेंगी। रूट संख्या 604, 620, 632, 781 की बसें राजाजी मार्ग से कृष्ण मेनन मार्ग के बजाय अकबर रोड राउंड अबाउट, अकबर रोड, जनपथ, कनॉट प्लेस और इसके बाद पूर्व निर्धारित रूट पर चलेंगी। रूट संख्या 720, 783 की बसें भी राजाजी मार्ग, अकबर रोड, राउंड अबाउट, अकबर रोड, जनपथ, विंडसर प्लेस और इससे आगे पूर्व निर्धारित रूट पर चलेंगी। रूट संख्या 47ए, 410,980 अब जनपथ रोड, कनॉट प्लेस, बाबा खड़क सिंह मार्ग, पंडित पंत मार्ग और इससे आगे तयशुदा रूट पर ही चलेंगी। रूट संख्या 166,181,181ए,19 और 400 अब जनपथ रोड, कनॉट प्लेस और इसके बाद अपने निर्धारित रूट पर ही चलेंगी, रूट संख्या 433, 460, 490, 500,520 की बसें अब अकबर रोड राउंड अबाउट, अकबर रोड, जनपथ रोड, कनॉट प्लेस के बाद आगे पूर्व निर्धारित रूट पर चलेंगी। 270,310,391,740, 740ए, 740बी, 740 एक्सटेंशन, 770ए अब अशोक रोड, गोल डाकखाना, पंडित पंत मार्ग और इससे आगे पूर्व निर्धारित रूट पर चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *