कश्मीर के कई इलाकों में हुई बर्फबारी

जम्‍मू’कश्‍मीर। कश्मीर के कई इलाकों में आज बर्फबारी हुई। गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। जम्मू संभाग के चिनैनी समेत अन्य इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। इससे संभाग में अचानक कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने रविवार को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी थी। बर्फबारी के चलते घाटी में राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका हैं। इसके बीच घाटी शीतलहर की चपेट में है। जम्मू संभाग में शुष्क सर्दी है। जम्मू संभाग में पीर पंजाल के पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी हो सकती है। हालांकि शनिवार को प्रदेश में मौसम साफ बना रहा। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री होने से सबसे ठंडा रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री रहा। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जम्मू संभाग में अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.4 डिग्री रहा। कटड़ा में अधिकतम तापमान 21.0 और न्यूनतम 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश और बर्फबारी से ठंड और बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *