Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार और सोमवार की रात अचानक से धरती हिलने लगी. यहां अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. जिसकी तीव्रता 4.2 थी. जैसे ही भूकंप के झटके लगे तो लोग अपने घरों से निकलकर भाग निकले. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से कहीं से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं होने जानकारी है.
उत्तरकाशी में यमुना घाटी और गंगा घाटी सहित कई क्षेत्रों में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया. भूकंप के झटके महसूस होते ही भयवश लोग घर से बाहर निकल गए. उन्होंने अपने आसपास के लोगों को फोन कर भूकंप के बारे में पूछा. जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, यह झटका देर रात करीब 1:21 बजे आया.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी तीव्रता 4.2 बताई है. भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिले में था. इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर दर्ज की गई. केंद्र बडकोट तहसील मुख्यालय के नजदीक राजगढ़ी के आसपास बताया जा रहा है.
टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर और घनसाली क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. यह सोमवार तड़के आया और इसकी तीव्रता 2.0 थी. यह बहुत हल्का भूकंप था, जिसकी गहराई 5 किलोमीटर रही. जिले में इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.
इसे भी पढ़ें:-Petrol Diesel Price: सोमवार को जारी हुआ पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव, जानें अपने शहर का रेट