कैलोरी बर्न करने में सहायक हैं यह योगासन…

स्‍वास्‍थ्‍य। शरीर के संपूर्ण विकास के लिए दिनचर्या में योग को शामिल करने की सलाह दी जाती है। आम धारणा के विपरीत, योग न केवल आपके दिमाग को शांत करने में मदद करता है, साथ ही इसे कई तरह की बीमारियों को ठीक करने के लिए भी प्रयोग में लाया जाता है। वजन कम करने या फिर कैलोरी को बर्न करने के लिए योगासनों का अभ्यास करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। आपको बस सही प्रकार के अभ्यास चुनने हैं, जो आपकी हृदय गति को बढ़ा सकें और शरीर से अतिरिक्त कैलोरी को बर्न कर सकें। अध्ययनों से पता चलता है कि वजन बढ़ने के साथ शरीर में कई प्रकार की बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है, ऐेसे में कैलोरी बर्न करने वाले योगासनों को प्रयोग में लाकर न सिर्फ आप अपने वजन को नियंत्रित रख सकते हैं, साथ ही यह कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी सहायक हो सकते हैं। सूर्य नमस्कार योग का अभ्यास:- कैलोरी बर्न करने के अलावा शरीर के संपूर्ण विकास के लिए सूर्य नमस्कार योग का अभ्यास करना विशेष लाभदायक हो सकता है। सूर्य नमस्कार योग शरीर में ऊर्जा के संचार को बढ़ावा देने के साथ सभी विषाक्तता को दूर करने में सहायक माने जाते हैं। नियमित रूप से इस योगासन का अभ्यास करना सेहत के लिए कई प्रकार से लाभदायक हो सकता है। प्लैंक पोज:- पेट के आसपास की जमा चर्बी को कम करने के साथ कैलोरी बर्न करने के लिए प्लैंक पोज का अभ्यास करना लाभदायक हो सकता है। इस योगासन में एब्स, कंधे और ग्लूट्स सहित प्रमुख मांसपेशियां शामिल होती हैं जो कैलोरी को बर्न करने में सहायक हो सकती हैं। आप जितनी अधिक देर तक इस मुद्रा में रहेंगे उतनी ही अधिक कैलोरी बर्न कर सकेंगे। चेयर पोज का अभ्यास:- ग्लूट्स जैसी शरीर की सबसे बड़ी मांसपेशियों को सक्रिय रखने के साथ कमर, कूल्हे और पैरों के लिए चेयर पोज का अभ्यास करना विशेष लाभदायक हो सकता है। चेयर पोज का अभ्यास कैलोरी बर्न करने के साथ पेट के आसपास जमा चर्बी को कम करने में भी काफी सहायक मानी जाती है। रोजाना इस योग के अभ्यास को करके शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *