तिनका तिनका अवॉर्ड्स इंडिया-2021 की हुई घोषणा

नई दिल्ली। हर साल 10 दिसंबर को मनाए जाने वाले मानवाधिकार दिवस के लिए तिनका तिनका अवॉर्ड्स इंडिया-2021 की घोषणा की गई है। बंदियों और कर्मचारियों के लिए स्थापित इन इकलौते पुरस्कारों का यह सातवां वर्ष है। जेल सुधारक वर्तिका नन्दा इन पुरस्कारों की स्थापना की है। इस वर्ष तीन श्रेणियां थीं- पेंटिंग, विशेष उल्लेख और जेल प्रशासन। 12 बंदियों को पेंटिंग श्रेणी में पुरस्कार मिला है, जबकि दो बंदियों को जेल जीवन में उनके विशेष योगदान के लिए चुना गया है। दो जेल कर्मचारियों को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है। जूरी में सुधीर यादव, आईपीएस (सेवानिवृत्त) और पूर्व डीजी, दिल्ली जेल, अरुण कुमार गुप्ता, आईपीएस (सेवानिवृत्त), पूर्व डीजी, पश्चिम बंगाल, जेल और डॉ. वर्तिका नन्दा संस्थापक, तिनका तिनका फाउंडेशन शामिल थे। अवॉर्ड्स के लिए इस वर्ष का विषय था- जेल में टेलीफोन’। दो बंदियों को ‘विशेष तिनका तिनका बंदिनी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सबसे युवा पुरस्कृत बंदी 25 साल और सबसे बुज़ुर्ग 64 साल का। पुरस्कार अरविंद कुमार, महानिदेशक मध्य प्रदेश जेल और सुधारात्मक सेवाएं देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *