रूस से 20 लाख टन तेल खरीदेगी आईओसी…

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने रूस की तेल उत्पादक कंपनी रोजनेफ्ट से 20 लाख टन क्रूड खरीदने के लिए करार किया है। इसकी आपूर्ति 2022 में की जाएगी। दरअसल खाड़ी व मध्यपूर्व के देशों पर आयात निर्भरता घटाने के लिए सरकार ने अन्य तेल उत्पादकों से खरीद बढ़ाने की रणनीति अपनाई है। इसके तहत अमेरिका और रूस जैसे उत्पादकों से अधिक मात्रा में आयात किया जाएगा। रोजनेफ्ट के मुताबिक इंडियन ऑयल को अगले साल के अंत तक 20 लाख टन कच्चे तेल का निर्यात किया जाएगा। यह करार रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीन पुतिन की भारत यात्रा के दौरान पूरा किया गया। रोजनेफ्ट के सीईओ इगोर सेचिन ने कहा कि यह करार दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी का हिस्सा है। इंडियन ऑयल ने रोजनेफ्ट की कई परियोजनाओं में निवेश भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *