Vastu Tips: वास्तु शास्त्र की मानें तो जिस तरह घर की दिशाओं का जीवन में महत्व होता है वैसे ही घर में रखी चीजें भी आपकी ऊर्जा को प्रभावित कर सकती हैं. ऐसे में आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिनको घर में रखना वास्तु में शुभ माना गया है. इन चीजों को घर में रखने से व्यक्ति को करियर के क्षेत्र में उन्नति, आर्थिक लाभ और पारिवारिक जीवन में खुशियां प्राप्त हो सकती हैं.
1. घर में रखें चांदी का सिक्का
धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से चांदी को बेहद शुभ माना जाता है. वास्तु के अनुसार घर में चांदी का सिक्का रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है. इससे माता लक्ष्मी और चंद्रदेव की कृपा प्राप्त होती है. इसे तिजोरी या पूजा स्थल पर रखने से आर्थिक संपन्नता आती है.
2. घर में लगाएं गुलाब का पौधा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुलाब का संबंध माता लक्ष्मी से है. घर में गुलाब का पौधा लगाने से आर्थिक और करियर के क्षेत्र में सुखद फल मिलते हैं. इसे आप छत या बालकनी में लगा सकते हैं.
3. घर में रखें धातु का कछुआ
पीतल या चांदी का कछुआ घर में रखना बेहद शुभ माना गया है. इससे करियर में उन्नति होती है और भगवान विष्णु की कृपा मिलती है. यह घर के सदस्यों के बीच सामंजस्य भी बनाए रखता है.
4. घर में रखें हल्दी की गांठ
हल्दी का संबंध देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु से है. घर में हल्दी की गांठ रखने से सुख-वैभव और संपन्नता आती है, करियर की बाधाएं दूर होती हैं. गुरुवार को हल्दी के उपाय करना और भी फलदायी होता है.
5. घर में रखें कौड़ियां
कौड़ियों का संबंध माता लक्ष्मी से है. पांच कौड़ियां लेकर मंदिर में लक्ष्मी जी के चरणों में या तिजोरी में रखने से आर्थिक रूप से संपन्नता आती है.
इसे भी पढ़ें:-बोर्ड रिजल्ट सुधारने के लिए योगी सरकार का मास्टर प्लान, 4 बड़े फैसले लागू