जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके करियर के लिए कुछ तरक्की लेकर आएगा। आज आप यदि नौकरी में कार्यरत है, तो आपको पदोन्नति मिल सकती है व नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त हो सकता है। आज यदि कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें अत्यधिक भावुक होने से बचना होगा, नहीं तो कोई आपकी इस भावुकता का फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों का आज किसी साथी से कोई वाद विवाद हो सकता है। सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के सदस्यों से मिलवाने लेकर जा सकते हैं।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के लिए मान सम्मान भरा रहेगा। पारिवारिक एकता बनी रहेगी। परिवार में आज किसी पूजा-पाठ आदि का भी आयोजन किया जा सकता है। यदि आज किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको कुछ समय के लिए रुकना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका वह धन फंसने के पूरे चांस हैं। आज आपको मान व प्रतिष्ठा का भी पूरा लाभ मिलता दिख रहा है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता होगी। यदि आपने उसमें लापरवाही की, तो आप भविष्य में किसी बड़ी बीमारी को दावत दे सकते हैं। यदि आज आपको कोई शारीरिक कष्ट होता है, तो आपको उसमें डॉक्टरी सलाह अवश्य लेनी है। आज आपको व्यवसाय में कम धन लाभ मिलने के कारण कुछ मानसिक तनाव रहेगा, जिसके कारण आपका व्यवहार भी रुखा रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आप अपने पिताजी से अपनी संतान की कुछ भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर विचार विमर्श करेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को आप को समझना होगा, अन्यथा परिवार के लोग आपको वह सम्मान नहीं दे पाएंगे, जिसकी आप उम्मीद करते हैं। कार्य क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहने से मन थोड़ा दुखी हो सकता है। दांपत्य जीवन से खुशी की खबर मिलेगी और जीवन साथी और आपके बीच रिश्ता बेहतर बनेगा। आज रोमांस के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए समय अधिक अनुकूल नहीं है, इसलिए थोड़ा सावधानी रखें। खर्चों में बढ़ोतरी होने से आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आपके लिए आज का दिन मानसिक रूप से सुख देने वाला साबित होगा। आप अपने कलेवर में रहेंगे और आज के दिन को खूब इंजॉय करेंगे। आपका अधिकांश समय मौज मस्ती में बीतेगा और आप आने वाले भविष्य के सपने सजाएंगे। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बेहतर है। आज अपने प्रियतम को अपने मित्रों से भी मिलवा सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। विरोधियों से सतर्क रहें और दांपत्य जीवन में खुशी बरसेगी। जीवनसाथी को कोई उपलब्धि मिल सकती है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने वाला है। जहां एक ओर आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और आप सर्दी खांसी के प्रकोप में आ सकते हैं, वहीं वाणी में कड़वाहट आपके अपनों से संबंधों पर बुरा असर डाल सकती है। हालांकि कम्युनिकेशन स्किल अन्य क्षेत्रों में और मीडिया और सूचना तंत्र के माध्यम से बेहतर सम्बन्ध बनेंगे, जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। पारिवारिक जीवन अशांत रह सकता है, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर रहेगी और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। थोड़े खर्चे अवश्य हो सकते हैं। आमदनी में गिरावट आएगी।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। हालांकि पारिवारिक मोर्चे पर आप आज बेहद खुश नजर आएंगे और परिवार का हर कार्य में आपको साथ मिलेगा, जिससे तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आमदनी के मामले में दिन बेहतर रहेगा। हालांकि आपके भाई बहनों से आपके संबंधों पर असर पड़ सकता है। आप आलस्य से से घिरे रहेंगे, जिसका असर योजनाओं में विलंब के रूप में दिखाई देगा। दामपत्य जीवन में जीवन साथी आप के प्रति समर्पित रहेगा। फिर भी आप दोनों के बीच तालमेल का अभाव देखने को मिल सकता है। प्रेम संबंधों में प्रतीक्षा करने का समय है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आप की तूती बोलेगी और हर काम को बेहतर तरीके से कर के आप अन्साय लोगों के समक्ष एक आदर्श प्रस्तुत करेंगे। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। अपने विरोधियों के कारण आपके कुछ खर्चे अवश्य हो सकते हैं और स्वास्थ्य थोड़ा सा कमजोर दिखाई देता है। किसी लंबी यात्रा पर जाने की शुरूआत के रूप में कागजात को पूरा कराने का काम करा सकते हैं। धन के मामले में आज आप परिवार से सलाह मशवरा करके कोई बड़ा निर्णय लेंगे। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा और छोटे भाई बहनों से सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम के मामले में उतार-चढ़ाव से भरा दिन रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए एक सामान्य दिन के रूप में रहेगा। आपको अपने प्रयासों में सफलता पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। धन के मामले में थोड़ी सी लापरवाही आपको परेशान कर सकती है, इसलिए फोकस बनाए रखें। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और किसी आवश्यक कार्य से कहीं जाना पड़ सकता है। पिताजी को स्वास्थ्य कष्ट हो सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। मानसिक तनाव के साथ-साथ शारीरिक कष्ट रहने की संभावना है। खान-पान पर ध्यान दें।

मकर राशि: मकर राशि वाले आपके लिए आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं है, इसलिए बड़े ही धैर्य के साथ आज के दिन को व्यतीत करें। खर्चे हद से ज्यादा रहने से आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। मानसिक रूप से भी आप काफी दबाव महसूस करेंगे। हालांकि कार्य क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगी। जब तक आप अपने कार्य क्षेत्र में रहेंगे, आपका बेहतर और आक्रामक रूप सबको दिखाई देगा, जो आपके काम में आपकी सहायता भी करेगा, लेकिन अन्य क्षेत्रों में आपको ध्यान देना अति आवश्यक होगा। पारिवारिक जीवन में अशांति रह सकती है और माता-पिता का स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर दिखाई देता है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम के मामले में आज आप काफी फोकस्ड रहेंगे और इसका अच्छा फल आपको मिलेगा। प्रियतम आपके काम में आपका हाथ बँटाएगा और उनके साथ अच्छे और सुकून भरे पल पल बिताने का मौका मिलेगा। आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के विषय में कोई महत्वपूर्ण खबर आपको मिल सकती है। पिताजी थोड़े गुस्से में रहेंगे, इसलिए उनसे धैर्य से बात करें, तभी आपकी बात बन पाएगी। सुखों का आनंद उठाने की लालसा जागेगी, जिसकी वजह से थोड़ी खर्चे भी होंगे।

मीन राशि: मीन राशि वाले आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर दिखाई देता है। जहां एक ओर स्वास्थ्य में कुछ कमी रहेगी, वहीं कार्य क्षेत्र में भी किसी से उलझना विवाद दे सकता है, जो आपके विरूद्ध जा सकता है, इसलिए सोच समझकर आगे बढ़ें। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या रह सकती है, इसलिए आज आप मानसिक तौर पर व्यथित रहेंगे। प्रेम के मामलों में आपको धैर्य का परिचय देना होगा। कुछ खर्चे अधिक होंगे, लेकिन कर्ज उतारने में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *