हाथरस में बड़ा हादसा, घर में आग लगने से दो की मौत

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के कस्बा में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया, इस हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है, यहां मोहल्ला कहारान में एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई, आग इतनी भयानक थी कि घर के अंदर सो रहे पति-पत्नी को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला और दोनों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

–

पुलिस के अनुसार, घटना आधी रात के बाद करीब 1:30 बजे की है। मृतकों की पहचान शहजाद बेग (70) और उनकी पत्नी सलमा बेग (65) के रूप में हुई है। घर में आग लगने की जानकारी मिलने पर पड़ोसियों ने शहजाद के भाई कासिम बेग को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, आग बुझने के बाद जब लोग घर के अंदर पहुंचे तो बुजुर्ग दंपति के शव बुरी तरह जली हुई अवस्था में मिले।

SDRF की टीम मौके पर पहुंची 

बता दें कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पड़ोसी जिले मथुरा के वृंदावन से राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की 10 सदस्यीय टीम भी मौके पर पहुंची, टीम प्रभारी रजत कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से मकान में आग लगने की सूचना मिली थी, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही दमकल कर्मी आग पर काबू पा चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *