जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आप अपने कार्य क्षेत्र में काफी सक्रिय रहेंगे व हर काम अपनी निगरानी में कराएंगे, जिसके कारण आपके शत्रु भी आपकी नजरों से नहीं बच पाएंगे, इसलिए आज आपका कोई भी काम नहीं बिगड़ेगा, जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक व्यवसाय कर रहे लोगों को आज मनचाही सफलता प्राप्त होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। सायं काल का समय आज आप अपने किसी परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक खराबी के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आपको कोई रोग है, तो आप उसे योग का सहारा लेकर भी खत्म कर सकते हैं, इसलिए डॉक्टरी परामर्श लेते रहें। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप अपने सांसारिक सुख भोग के साधनों पर भी कुछ धन व्यय करने की सोचेंगे, लेकिन आज आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति के कारण आपको परेशान होना पड़ सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यस्तता के कारण अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालने में नाकामयाब रहेगे, जिसके कारण आपकी संतान आपसे नाराज हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। व्यवसाय में आज आपके कुछ शत्रु ऐसे होंगे, जो आपके मित्र के रुप में भी आप के आस पास हो सकते हैं, इसलिए आज आपको उन्हें पहचानना होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज उतना धन लाभ नहीं होगा, जितनी उन्होंने उम्मीद की थी, उसके कारण उनका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आज आप अपने माता पिता के साथ सायंकाल का समय बातचीत में व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद खर्चों में बढ़ोतरी होने से दिक्कत होगी। इनकम सामान्य रहेगी। काम के सिलसिले में बहुत अच्छे नतीजे हासिल होंगे। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा, जिससे इनकम बढ़ेगी। व्यापार के लिए उतार-चढ़ाव भरा दिन है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए अच्छे नतीजे लेकर आएगा। अपने काम पर ध्यान देने के साथ-साथ इनकम बढ़ाने के लक्ष्य पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे। इसका आप को फायदा मिलेगा। कोई नई डील मिल सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। घर में कोई नई चीज आएगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। सेहत मजबूत रहेगी।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को सुखद नतीजे मिलेंगे। काम की तारीफ होगी। व्यापारी वर्ग को भी आज फायदे होंगे। आपका बिजनेस काफी प्रॉफिट गेन करेगा। परिवार का माहौल थोड़ा कमजोर रहेगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। अपनी मेहनत पर विश्वास रखेंगे, लेकिन दिमागी काम ज्यादा लेंगे, जिससे युक्तियों के सहारे काम बनेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन परिवार में दिक्कतें आ सकती हैं। आपसी लोगों में झड़प हो सकती है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कई काम आपका ध्यान खींचेंगे, जिससे एक भी काम को ठीक से कर पाने में सफलता मुश्किल मिलेगी। बहुत प्रयास करने पर सफलता हासिल होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। काम का बोझ रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को ध्यान देना होगा, क्योंकि मेहनत तो ज्यादा होगी, पर उसके अपना अनुपात में फल नहीं मिलेगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। धन की आवक रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत कमजोर रहेगी। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत बढ़िया होगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति में बदलाव आएगा। आपके खर्चे बढ़ेंगे और साथ ही साथ आपकी चिंताएं भी बढ़ जाएंगी। पढ़ाई में ज्यादा ध्यान लगाकर मेहनत करना आवश्यक होगा। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। खुद में ऊर्जा का प्रवाह महसूस करेंगे, लेकिन एनर्जी एक जगह पर ना होने से आपका मन विचलित रहेगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। परिवार और संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। इससे अंदर से खुशी महसूस होगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। दोपहर बाद और भी ज्यादा सुकून मिलेगा। घर वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मानसिक शांति मिलेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन बहुत से झड़प हो सकती है, आपसी बातचीत से मामले को सुलझाने की कोशिश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *